सामान्य क्लिनिकल टेस्ट स्किल
Post Date: 19th February, 2025
"सामान्य क्लिनिकल टेस्ट स्किल" पर कार्याशाला बिलासपुर। लख्मीचंद इंस्टिट्यूट में फार्मेसी के छात्रों के लिए सामान्य क्लिनिकल टेस्ट स्किल पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस विषय पर संस्था के प्राध्यापकों द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न क्लिनिकल टेस्ट जैसे बॉडी टेंपरेचर, बॉडी मास इंडेक्स, ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवल, ब्लड ग्रुप, हार्ट रेट, ब्लीडिंग टाइम, एवं क्लोटिंग टाइम निकालने के विधि सिखाई गई। तत्पश्चात छात्रों ने ग्रुप बनाकर इन सभी क्लिनिकल टेस्ट को परफॉर्म किया एवं एक दूसरे का रिपोर्ट कार्ड बनाया। कार्यशाला में संस्था के 100 छात्रों ने भाग लिया अंत में छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस कार्यशाला को संपन्न करने में संस्था के प्राचार्य डॉक्टर संदीप गुप्ता, डॉक्टर रितेश जैन एवं संस्था के शिक्षक डॉ मोनिका, पंकज कुमार, प्रवीण साहू एवं निशा वर्मा का विशेष योगदान रहा।
LCIT College Of Pharmacy
Near High Cout, Raipur Road
Bodri, Bilaspur
Chhattisgarh, India
Pin: 495220
Contact No.: 7566217555(Office), 8770016641
Email: lcitcop@lcit.edu.in
Web URL: https://www.lcitcop.edu.in
Anti Ragging: 24x7 Toll Free Number. 1800-180-5522
helpline@antiragging.in
© Copyright 2021 LCIT Bilaspur. All rights reserved.
